भुवनेश्वर। आगामी दिनों में राज्य के सरकारी स्कूलों की यूनिफार्म बदल सकती है। विद्यालय व जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने आज यह संकेत दिया।
उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की यूनिफार्म का रंग जैसा है, वैसा रहेगा, लेकिन हाईस्कूल के बच्चों की यूनिफार्म के रंग को बदला जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हाईस्कूल के बच्चों की यूनिफार्म बदला गया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
