Home / Odisha / भाजपा ने नवीन को पांडियन के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की

भाजपा ने नवीन को पांडियन के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की

  • समीर मोहंती ने डीजीपी को लिखा पत्र

  • मुख्यमंत्री की स्वतंत्रता और स्वास्थ्य पर उठाए गंभीर सवाल

भुवनेश्वर। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की स्वतंत्रता और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं। पूर्व ओडिशा भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने इस संबंध में गुरुवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण कुमार षाड़ंगी को पत्र लिखा है। वरिष्ठ नेता ने इस पत्र की एक प्रति मुख्य सचिव को भी भेजी है।

मोहंती ने अपने पत्र में लिखा है कि आप ओडिशा के एक संवेदनशील मुद्दे से अवगत होंगे। हमारे राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके पूर्व निजी सचिव वीके पांडियन ने कुछ समय से बंधक बना रखा है। यह कई घटनाओं से स्पष्ट है। मुख्यमंत्री की अपनी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पोस्ट किए गए वीडियो से भी यह साफ दिखता है कि मुख्यमंत्री पांडियन और कुछ अन्य गैर-ओड़िया अधिकारियों के नियंत्रण में हैं। हमें संदेह है कि मुख्य सचिव और आप (डीजीपी) प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री से बातचीत कर पा रहे हैं या नहीं।

भाजपा ने मांग की है कि डीजीपी न्यायाधीश और कुछ अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री को वीके पांडियन के चंगुल से मुक्त कराएं और राज्य में मीडिया के सामने उनकी स्थिति स्पष्ट करें। भाजपा का कहना है कि राज्य के बड़े हित में इस संवेदनशील मुद्दे पर तत्काल उचित कदम उठाए जाएं।

इस घटनाक्रम ने ओडिशा की राजनीति में हलचल मचा दी है, जहां भाजपा ने वर्तमान प्रशासन के संचालन और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं, जबकि बीजद ने मुख्यमंत्री की क्षमता और स्वतंत्रता का बचाव किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …