भुवनेश्वर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डा अरविंद पाढ़ी ने शुक्रवार को पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक के रुप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। मुख्य प्रशासक वीर विक्रम यादव के छुट्टी पर जाने के कारण पाढ़ी को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।
पाढ़ी ने आज श्री जगन्नाथजी के दर्शन करने के बाद जिम्मेदारी संभाली। वह श्रीमंदिर प्रशासन कार्यालय में आकर जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ अधिकारियों से बातचीत की। मंदिर की नीतियों का संचालन कैसे समय पर व सुचारु रुप से किया जा सकेगा, इसे लेकर उन्हेंने बातचीत की। साथ ही रथ निर्माण को लेकर भी उन्होंने चर्चा की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
