-
झूठ बोल रही भाजपा, मैं स्वस्थ हूं – नवीन
-
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने स्वास्थ्य के बारे में भाजपा के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर कहा कि मैं स्वस्थ हूं। भाजपा झूठ बोल रही है। भाजपा की ओर से लगातार लगाये जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उक्त बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि कहा कि मेरे स्वास्थ्य को लेकर भाजपा लगातार अफवाह फैला रही है और दावा कर रही है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर मेरे वीडियो से छेड़छाड़ की जा रही है। सभी सीमा पार कर भाजपा झूठ बोल रही है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है और मैं लगभग एक महीने से पूरे राज्य में प्रचार कर रहा हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
