Home / Odisha / देरी में कार्य़ालय पहुंचने पर वेतन बंद होगा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

देरी में कार्य़ालय पहुंचने पर वेतन बंद होगा

  • बीएमसी द्वारा नया निर्देश जारी

भुवनेश्वर, भुवनेश्वर महानगर निगम के कर्मचारी यदि कार्यालय में पहुंचने में देरी करते हैं तो उसे अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा । उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । उनके वेतन को काटा जाएगा।  भुवनेश्वर महानगर निगम द्वारा नया निर्देशनामा जारी किया गया है।  इस निर्देश में यह बात कही गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएमसी कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी सुबह 9.45 से 10.15 के बीच कार्यालय पहुंचेंगे । अधिक से अधिक 15 मिनट तक इसमें ढील दी जा सकती है। ट्रैफिक जाम, वाहन मेंखराबी या अन्य किसी आपातकालीन समस्या में इस मामलेमें 15 मिनट तक ढील दी जा सकती है। सुबह साढे दस बजे तक किसी भी हालत में कार्यालय पहुंचना होगा।

बिलंब में कार्यालय पहुचने वाले कर्मचारिय़ों को उस दिन अवकाश पर हैं यह माना जाएगा । इसके साथ ही बिना काम के वेतन नहीं नीति लागू की जाएगी ।

शुक्रवार को इस संबंध में एक विशेष आदेश जारी किया गया है । इसमें सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने की हिदायद दी गई है। प्रत्येक फ्लोर पर एक वरिष्ठ अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …