Home / Odisha / न्याय की मांग को लेकर नवीन निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास

न्याय की मांग को लेकर नवीन निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास

  •  छह लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने जान देने से रोका

भुवनेश्वर। बेटे के हत्यारे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किये जाने को लेकर एक परिवार के सदस्यों ने गुरुवार को नवीन निवास के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि वहां उपस्थित सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने के से रोक लिया है। परिवार के छह लोग आत्मदाह करने के लिए पहुंचे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर थाना क्षेत्र के एक युवक दैत्यराज नायक को 2022 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। बार-बार परिवार वालों के दबाव में पिछले 15 अगस्त को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन उसके साथ शामिल अन्य लोग अभी भी आराम से घूम रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, वे परिवार के लोगों को धमकी भी दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे परेशान परिवार के लोगों ने आत्महत्या करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास के पास पहुंचे, लेकिन वहां पहले से तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …