Home / Odisha / सभी परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सभी परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

  • ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने की कार्यों की स्थिति की समीक्षा

भुवनेश्वर। ग्रामीण विकास विभाग के अधीन जिन परियोजनाओं का कार्य हो रहा है, उन कार्यों में तेजी लायें तथा यह सुनिश्चित करें कि निश्चित अवधि के अंदर परियोजनाओं का कार्य पूरा हो। लोकसेवा भवन में ग्रामीण विकास विभाग के ओस्वान हाल में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों से ये बातें कहीं।

सिंह ने कहा कि सड़क, पुल व भवनों का निर्माण तेज गति से हो, यह विभाग की जिम्मेदारी है। परियोजनाओं को पूरा करने के लिए जो समय सीमा दिया जा रहा है, उस पर ध्यान देना जरुरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ से आ रही शिकायतों को भी ध्यान पूर्वक देख कर शीघ्र उनका समाधान करें व रिपोर्ट विभाग को दें।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …