भुवनेश्वर। हैदराबाद से सिनापाली जा रही एक निजी बस का टायर फट जाने के कारण आग लग गई। इस बस में बैठे 60 से अधिक यात्री बाल-बाल बचे। यह घटना कोरापुट जिले के बोरिगुमा बस अड्डे के पास घटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह साढ़े छह बजे यह बस बोरिगुमा बस अड्डे पर पहुंचनी थी कि इसका टायर फट गया और किसी कारण आग लग गयी। आग देखते ही बस के हेल्पर व ड्राइवर ने यात्रियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद बस जलने लगी।
इस बारे में दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की गाडी पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। यात्रियों का सामान भी आग में जल चुके थे। इस बस से हैदराबाद से आ रहे लोगों में काफी संख्या में मजदूर थे। उनका सामान स्वाहा हो गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
