Home / Odisha / ओडिशा में 13 अप्रैल से चलेगी लू
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में 13 अप्रैल से चलेगी लू

  • मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की

  • राज्य में अधिकतम तापमान में होगी 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि

भुवनेश्वर। ओडिशा में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 13 अप्रैल से लू चलने की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 13 से 15 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है। आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि 13 से 15 अप्रैल तक आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इस बीच आज मौसम विभाग ने 13 अप्रैल के लिए सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज तथा बालेश्वर के लिए पीली चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 14 अप्रैल के लिए झारसुगुड़ा, संबलपुर, सुंदरगढ़, केंदुझर तथा बालेश्वर के लिए और 15 अप्रैल के लिए देवगढ़, अनुगूल, बौध, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सुंदरगढ़, केंदुझर और मयूरभंज के लिए पीली चेतावनी जारी की है।

लोगों को दोपहर में बचने की सलाह

मौसम विभाग ने आज यहां जारी बुलेटिन में भीषण गर्मी को लेकर लोगों के लिए सलाह भी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच घर से निकलते समय धूप से बचें और एहतियातन उपायों को साथ लें। मौसम विभाग ने बताया कि लू के कारण जन स्वास्थ्य को समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। ऐसी स्थिति में मौसम विभाग ने लोगों से डीहाईड्रेशन से बचने के लिए धूप में न जाएं और ठंडी जगहों पर रहें। इसके साथ ही मौसम विभाग ने किसानों से गन्ने, मैदा, दाल और सब्जियों सहित अन्य फसलों की सिंचाई की सलाह दी है।

झारसुगुड़ा सबसे अधिक गरम शहर

ओडिशा में आज झारसुगुड़ा और संबलपुर सबसे अधिक गरम रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर 2:30 बजे तक झारसुगुड़ा में 40.8 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 40.4 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद 39.2 डिग्री सेल्सियस, चांदबली में 38.4 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 37.4, केंदुझर में 37.4 डिग्री सेल्सियस, पुरी में 34.2 डिग्री सेल्सियस, गोपालपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस, पारादीप में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …