Home / Odisha / अक्षय परिजा मामले में अर्चना नाग को जमानत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अक्षय परिजा मामले में अर्चना नाग को जमानत

  • दो अन्य मामले लंबित होने के कारण रहेंगी न्यायिक हिरासत में

भुवनेश्वर। राज्य के उच्च न्यायालय ने हाई-प्रोफाइल सेक्सटॉर्शन रैकेट की मुख्य आरोपी अर्चना नाग को आज जमानत दे दी। हाई-प्रोफाइल सेक्सटॉर्शन रैकेट की मुख्य आरोपी नाग और उनके पति जगबंधु चंद पर भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है।

कमिश्नरेट पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय मामले की जांच कर रही है। नाग को नयापाली थाने में फिल्म निर्माता अक्षय परिजा से जुड़े दर्ज मामले में जमानत मिली है। हालांकि उन्हें जांच में सहयोग करने और बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया गया है। अदालत द्वारा रखी गई अन्य शर्तों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया था। हालांकि, नाग न्यायिक हिरासत में रहेगी, क्योंकि उसके खिलाफ दो और मामले लंबित हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …