पारादीप। पारादीप में आज सुबह एक स्कूली वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से 11 छात्रों सहित 13 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, 11 छात्र और दो शिक्षक अगपाल में ओडिशा मॉडल स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान संतारागड़ा के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। वाहन में सवार सभी 13 यात्री घायल हो गए।
इस हादसे की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और कुजांग मेडिकल सेंटर पहुंचाया। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
