भुवनेश्वर। अगर आप बस से लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। अब आपको टिकटों की बुकिंग के लिए भाग दौड़ नहीं करनी होगी। यात्री अब ओडिशा वन पोर्टल पर ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) के टिकट बुक कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए वाणिज्य और परिवहन विभाग ने बताया कि ओएसआरटीसी के टिकट ओडिशा वन पोर्टल के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि
ओडिशा वन पोर्टल राज्य में नागरिक केंद्रित सेवाओं के निर्बाध वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
