Home / Odisha / कुएं में गिरने से दो बच्चियों की मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कुएं में गिरने से दो बच्चियों की मौत

सोनपुर। सोनपुर जिले के बीरमहाराजपुर में कुएं में गिरने से दो नन्हीं बच्चियों की मौत हो गई। एक बच्ची की उम्र दो साल थी, जबकि दूसरी की एक साल थी। ये दो बच्चियां कल कुएं में गिर गई थीं।

बताया जाता है कि आलोक मिश्र की दो साल की बेटी अपने परिवार की एक साल की बेटी के साथ खेल रही थी। खेलते समय दोनों घर के पिछवाड़े बने कुएं में गिर गईं। काफी समय तक नहीं दिखने पर परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की। एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें कुएं में देखा गया। दोनों बच्चियों को निकाल कर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिवार के साथ-साथ इलाके में मातम पसर गया है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …