Home / Odisha / कोरापुट में झड़प मामले में 15 गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कोरापुट में झड़प मामले में 15 गिरफ्तार

  •  पांच नाबालिग भी हिरासत में

कोरापुट। कोरापुट टाउन पुलिस ने रविवार को इंदिरा कॉलोनी, परजासाही और टिकिरा साही के युवाओं के बीच हुए सामूहिक संघर्ष के मामले में आज 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

झड़प के सिलसिले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है।

कोरापुट के उपमंडल पुलिस अधिकारी मनोज पुजारी आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को कोरापुट शहर के परजासाही, टिकिरासाही और इंदिरा कॉलोनी के कुछ बच्चों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में तीन मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि हमने झड़प में शामिल होने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में भेज दिया है। किशोर न्याय अदालत के समक्ष पांच नाबालिगों को पेश किया गया है। पुजारी ने कहा कि कुल्हाड़ी और लाठियां आदि जब्त कर ली गई हैं। झड़पों में शामिल होने वालों में ज्यादातर 15-20 साल की उम्र के किशोर हैं। उनमें से कुछ वयस्क भी हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …