Home / Odisha / नव किशोर दास की हत्या पर राजनीति गरमाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नव किशोर दास की हत्या पर राजनीति गरमाई

  •  भाजपा विधाक ने हत्याकांड में तटीय इलाके के नेता के शामिल होने का आरोप लगाया

  • भाजपा और कांग्रेस ने बीजद सरकार को घेरा

  • कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

भुवनेश्वर। ओडिशा के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की हत्या को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गये हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल पर जमकर निशाना साधा है। दोनों पार्टियों की राज्य इकाइयां स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की हत्या को लेकर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को घेर रही हैं। भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्राही ने आज आग में घी डालने का काम किया और दावा करते हुए इस मामले में तटीय इलाके के एक नेता के शामिल होने का आरोप लगाया है।

विधायक पाणिग्राही ने स्वास्थ्य मंत्री हत्याकांड को व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने एक बहुत बड़ा व्यापारिक साम्राज्य स्थापित किया था। वह पश्चिमी ओडिशा में भी एक मजबूत नेता थे। हो सकता है कि उसकी जगह लेने के इरादे से किसी ने उसकी हत्या कर दी हो। इसलिए राजनीतिक साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं कि कुछ खान मालिक हैं, जो राजनीति में हैं। और वे खानों के पैसे को राजनीति में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोपाल को उस नेता ने मोहरे के तरह इस्तेमाल किया है।

दास का बिजनेस जिस ढंग से चल रहा था, उस साम्राज्य को अधिकार करने के लिए यह हत्या की गई है। बीजद के बड़े नेता इस हत्या के पीछे हैं। इस मामले की सीबीआई जांच होने पर इस पर परदा हट सकता है। इसलिए मामले की सीबीआई जांच कराया जाना जरुरी है।

 हत्याकांड के बाद से बीजद के खिलाफ निंदनीय रहे कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने नया आरोप लगाते हुए कहा था कि नव का दुश्मन उनकी पार्टी में है। उन्होंने कहा कि दास की हत्या के पीछे एक साजिश है। राजनीतिक रंजिश का एंगल हो सकता है। कोयला कारोबार का एंगल हो सकता है। या उनका दुश्मन उनकी पार्टी में हो सकता है। इसलिए हमने हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की थी, लेकिन राज्य सरकार ने क्राइम ब्रांच जांच की घोषणा की। इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा।

इसी तरह, ओडिशा पीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने मामले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधा और कहा कि राज्य के लोग अभी भी अंधेरे में हैं कि नव किशोर दास की हत्या क्यों की गई। चाहे वह राजनीतिक, व्यावसायिक या व्यक्तिगत दुश्मनी हो?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस मामले में बोलना चाहिए, क्योंकि उनके पास गृह मंत्रालय है। उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं बोलते हैं, तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।

आरोपों के जवाब में बीजद विधायक ब्योमकेश राय ने कहा कि अपराध शाखा की जांच चल रही है। ओडिशा के लोग यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि नव किशोर दास की हत्या क्यों की गई और अपराध शाखा इसका अंत करेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …