Home / Odisha / अरुण गोविल ने सुनो राम कहानी संगीतमय तरीके से प्रस्तुत किया 

अरुण गोविल ने सुनो राम कहानी संगीतमय तरीके से प्रस्तुत किया 

भुवनेश्वर। स्थानीय उत्कल मण्डप के उन्मुक्त मंच पर लोकप्रिय रामायण धारावाहिक के प्रमुख पात्र अरुण गोविल ने सुनो श्रीराम कहानी को सांगोपांग संगीतमय तरीके से सुनाया। इन्होंने रामायण धारावाहिक में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भूमिका निभाई। कथाक्रम में उन्होंने रामावतार से लेकर उनकी गुरुकुल शिक्षा दीक्षा तक, धनुष यज्ञ से लेकर श्रीराम सहित सभी भाइयों के विवाह तक, वनवास से लेकर लंका दहन तक, रावण वध से लेकर श्रीराम के अयोध्या के राजा बनने तक तथा लवकुश युद्ध आदि का बड़ा ही हृदयग्राही वर्णन किया। इस मौके पर उपस्थित सभी भावविभोर हो उठे। आयोजन शाश्वत जीवन मूल्यों की रक्षा हेतु पावन संदेश सिद्ध हुआ।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …