भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और विभिन्न क्षेत्रों के जुड़े अन्य गणमान्य लोग तथा नेताओं ने आज दिवंगत मंत्री नव किशोर दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार सुबह से ही मंत्री के आधिकारिक आवास पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया था। यहां सुबह से श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। 
मुख्यमंत्री ने नव किशोर दास के भुवनेश्वर लाये जाने के बाद तत्काल कल अस्पताल में गये और डाक्टरों की टीम से बात की। इसके बाद इलाज के दौरान दास की मृत्यु के बाद भी वह अस्पताल पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके बाज आज सुबह उनके सरकारी आवास पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दास के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
