भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। रविवार को गोली लगने से दास की मौत हो गई थी।
राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, दास के सम्मान में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा और पूरे राज्य में इस अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि ओडिशा सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दास के निधन के बाद शोक के रूप में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। पूरे राज्य में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिनों के लिए कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
