भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपने अद्भुत संगठन कौशल से भाजपा को सींचने वाले, अनन्य राष्ट्रभक्त, भाजपा के पितृ पुरुष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि। उनके विचार और जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनंत प्रेरणा का स्रोत है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
