भुवनेश्वर। गरीब कल्याण अन्न योजना में कंधमाल जिले के जनजातीय लोग समेत भारत वर्ष के 80 करोड़ गरीब लोगों को निःशुल्क चावल देने का निर्णय किया गया है। इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ओडिशा के लोगों का विश्वास में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ये बातें कहीं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कंधमाल जिले के तुमुडीबंध में पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में प्रधान ने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि यह पवित्र धरती कंधमाल जिले के तुमुडीबंध, जलेशपेटा है। यह भूमि प्रसिद्ध संत, समाज सुधारक स्वर्गीय लक्षमणान्द सरस्वती की कर्मभूमि है। इस पवित्र धरती पर उन्होंने नड्डा का स्वागत किया।
प्रधान ने कहा कि दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि देश की राष्ट्रीय पार्टियां ओडिशा के बारे में चिंता नहीं कर रही हैं और न ही कुछ कर रही हैं। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी अपनी कल्याणकारी योजनाओं से पूरे देश के जनजातीय, गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में मयूरभंज जिले की जनजातीय बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनी हैं, यह ओडिशा तथा देश के जनजातीय वर्ग के लिए गौरव का विषय़ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय छात्र-छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार ने पूरे देश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की स्थापना कर रही है। कंधमाल जिले में भी 8 एकलव्य विद्यालय स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार ने मंजूरी दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
