-
कंधमाल व पुरी जिले में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
-
दौरे को सफल बनाने के लिए जुटा भाजपा की प्रदेश इकाई
भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल बुधवार को एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। वे अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान कंधमाल और पुरी जिलों में होने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
नड्डा के इस एक दिवसीय दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा की प्रदेश इकाई तथा इन दो जिलों के जिला ईकाई पूरी तरह तैयारियों में लगी हुईं हैं।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नड्डा भुवनेश्वर पहुंचने के बाद सीधे कंधमाल लोकसभा सीट के बालिगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के तुमुडीबंध का दौरा करेंगे। वहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जलेशपेटा आश्रम स्थित नया कन्याश्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नड्डा पुरी लोकसभा व चिलिका विधानसभा सीट के अंतर्गत बाणपुर पलटन मैदान में दोपहर तीन बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बाणपुर स्थित माता भगवती की मंदिर में जाकर दर्शन व पूजा करेंगे। इसके बाद नाचुणी में इंडोर स्टेडियम में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
