Home / Odisha / ढेंकानाल में बहस के दौरान युवक को गोली मारी

ढेंकानाल में बहस के दौरान युवक को गोली मारी

ढेंकानाल। जिले में कांटाबणिया थाना अंतर्गत टाटा स्टील मेरामंडली की चारदीवारी के पास सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिहार के रवि कुमार नामक युवक की फैक्ट्री के गेट नंबर 4 के पास दो अन्य लोगों के साथ बहस हो रही थी। इसके बाद उनमें से एक ने तमंचा निकाल कर सिर पर गोली मार दी।
स्थानीय लोगों ने रवि को बचा लिया, जबकि हमलावर मौके से भागने में सफल रहे। रवि की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एम्बुलेंस में अनुगूल में स्थानांतरित कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस की मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …