Home / Odisha / पद्मपुर उपचुनाव में बीजद ने भाजपा से घर से उतारा प्रत्याशी

पद्मपुर उपचुनाव में बीजद ने भाजपा से घर से उतारा प्रत्याशी

  •  एक साथ साधा दो निशाना, दिवंगत नेता विजय रंजन सिंह बरिहा की पुत्री तथा भाजपा प्रवक्ता रमा रंजन बलियार सिंह की पुत्रवधु को मैदान में उतारा

  • वर्षा सिंह बरिहा ने कहा-पिता के विकास को आगे ले जायेंगी

भुवनेश्वर। काफी जेद्दोजहद के बाद पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजू जनता दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बीजद ने एक साथ एक तीर से दो निशाना साधते हुए भाजपा के घर से ही एक प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है। दरअसर बीजद ने
अपनी पार्टी के दिवंगत विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा की पुत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रमा रंजन बलियार सिंह की पुत्रवधु वर्षा सिंह बरिहा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। बीजद के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अनुमोदन के बाद उनकी नाम की घोषणा की गई है।
वर्षा सिंह बरिहा ने इतिहास में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की हैं तथा इसके बाद विधि में स्नातक किया है। पार्टी के मुखिया नवीन पटनायक के उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट प्रदान करने के लिए वर्षा ने उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि अपने पिता के काम को वह आगे बढ़ायेंगी।
उल्लेखनीय है कि इस सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों को पहले ही घोषणा कर चुके हैं। भाजपा ने इस सीट से पूर्व विधायक तथा पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक सत्यभूषण साहू को टिकट दिया है। प्रत्याशी घोषणा में बीजद को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
फूंक-फूंककर कदम रख रही बीजद
धामनगर उपचुनाव में हार के बाद बीजद पार्टी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। धामनगर जैसे हालत न पैदा हों तथा पार्टी का कोई बागी चुनाव में न उतर जाए, इस पर पार्टी ने काफी ध्यान दिया है। बीजू जनता दल इस बात को लेकर पेसोपेश में थी कि उपचुनाव में पार्टी का टिकट दिवंगत विधायक के परिवार के सदस्यों को दिया जाए या परिवार के बाहर। लेकिन पार्टी को लगा कि दिवंगत पार्टी विधायक के परिवार के सदस्य़ को टिकट देकर सिंपैथी वोट हासिल किया जा सकता है। लेकिन इसमें भी समस्या थी। कुछ लोग दिवंगत विधायक की पत्नी को तो कुछ लोग उनके परिवार के एक अन्य पुत्रवधु को टिकट देने की बात कर रहे थे, लेकिन बीजू जनता दल ने अंत में उनकी बेटी को इस सीट से मैदान में उतारने का निर्णय किया।

वर्षा के ससुर हैं भाजपा प्रवक्ता
उल्लेखनीय है कि बीजद के दिवंगत विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा की पुत्री पुत्रवधु वर्षा सिंह बरिहा वरिष्ठ भाजपा नेता रमा रंजन बलियार सिंह का पुत्र वधु हैं। उनके ससुर सत्यवादी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं, जिसमें एक बार भाजपा के टिकट पर तथा एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वर्तमान में रमा रंजन बलियार सिंह पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …