-
मौसम विभाग ने पीली चेतावनी जारी
भुवनेश्वर. दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में अगले 48 घंटों में ओडिशा के 22 जिलो में बारिश की संभावना है. यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की. जिन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है वे हैं बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, गजपति, गंजाम, खुर्दा, पुरी, नयागढ़, सुंदरगढ़, देवगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, अनुगूल, ढेंकानाल, कंधमाल, रायगढ़, कोरापुट, मालकानगिरि और नवरंगपुर.
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, कल सुबह तक मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर, गजपति, गंजाम, मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
इसके अलगे 24 घंटों के दौरान मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, रायगड़ा, गजपति, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, कलाहांडी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. राज्य के बाकी जिलों में शुष्क मौसम की संभावना है.
तीन जून से चार की सुबह तक उत्तर तटीय ओडिशा, मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, केंदुझर, मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम की संभावना है.
चार जून से पांच जून की सुबह साढ़े आठ बजे तक तटीय ओडिशा, केंदुझर, मयूरभंज, अनुगूल, ढेंकानाल, मालकानगिरि, कोरापुट, रायगढ़, नवरंगपुर, कंधमाल, कलाहांडी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और ओडिशा के बाकी जिले में शुष्क मौसम के प्रबल होने की संभावना है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
