भुवनेश्वर. ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022 (ओजेईई-2022) चार से आठ जुलाई तक आयोजित की जायेगी है. इसे लेकर परीक्षा का कार्यक्रम आज जारी कर दिया गया है. सभी पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में प्रत्येक दिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का शिफ्ट-वार पूरा कार्यक्रम ओजेईई की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रदर्शित किया गया है. एडमिट कार्ड 27 जून से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
