-
एक की मौत, चार घायल
-
एक कर्मचारी की गलती से हुआ हादसा
भद्रक. भद्रक जिले के एक अस्पताल परिसर में आज बोलेरो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है
यह हादसा अगरपड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हुआ. बताया गया है कि यह बोलेरो अस्पताल में ड्यूटी में लगी थी. घटना के समय इससे दवाओं को उतारा जा रहा था.
एक व्यक्ति ने कहा कि आज अगरपाड़ा सीएचसी में टिकट काउंटर के सामने कुछ मरीज कतार में खड़े थे. इसी दौरान एक कर्मचारी पास में बोलेरो में चढ़ गया और उसने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया और बोलेरो भीड़ को रौंदने लगी.
एक अन्य मरीज ने कहा कि हम टिकट बुक करने के लिए कतार में खड़े थे. इसी दौरान अचानक वाहन ने मुझे पीछे से टक्कर मार दी. मुझे मामूली चोटें आई हैं. इधर, इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
