Home / Odisha / ट्रैफिक के नये नियम से ओडिशा सरकार की चांदी

ट्रैफिक के नये नियम से ओडिशा सरकार की चांदी

  • उल्लंघनकारियों से सितंबर से नवंबर तक लगभग एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया – परिवहन मंत्री

भुवनेश्वर –  ट्रैफिक नियमों के  उल्लंघनकारियों  से गत सितंबर से नवंबर तक  एक करोड़  रुपये से अधिक  का जुर्माना वसूला गया है।  राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहेरा ने विधानसभा में इस संबंध में पूछे गये सवाल के उत्तर में यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि नया मोटर वेहिक्ल एक्ट के लागू होने के बाद बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 5317 लोगों से कुल 46,00,850 रुपये वसूला गया है । इसी तरह बिना बीमा के चलने वाले 2111 वाहनों के मालिकों से 13,79,700 रुपये जुर्माने के रुप में वसूला गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना बाहन चलाने वाले 1177 वाहन मालिकों से 38,16,110 रुपये तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 490 लोगों से 7,38,100 रुपये वसूला गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …