भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 225 नए पाजिटिव मामले दर्ज किए गये हैं. इनमें 0-18 वर्ष की आयु के बीच के 37 बच्चे हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में कुल 62,192 नमूनों की जांच की गयी थी, जिसमें परीक्षण पाजिटिव दर (टीपीआर) 0.36% रही. नए मामलों में 132 क्वारेंटाइन से हैं और 93 स्थानीय संपर्क आकर संक्रमित होने वाले हैं. इसके साथ ओडिशा में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1054606 हो गई है. इनमें से 1652 मामले सक्रिय हैं.
जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 12, बरगढ़ जिले में 2, भद्रक जिले में 2, बलांगीर जिले में 3, कटक जिले में 11, देवगढ़ जिले में 5, ढेंकानाल जिले में 1, गंजाम जिले में 1, जाजपुर जिले में 4, झारसुगुड़ा जिले में 9, केंद्रापड़ा जिले में 4, केंदुझर जिले में 6, खुर्दा जिले में 87, मयूरभंज जिले में 10, नवरंगपुर जिले में 2, नुआपड़ा जिले में 4, पुरी जिले में 3, रायगड़ा जिले में 2, संबलपुर जिले में 23, सोनपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 13 तथा स्टेट पूल में 20 कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
