भुवनेश्वर. ओडिशा में कल एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ घना कोहरा पड़ने की संभावना है. यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दी. मौसम विभाग की नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, तटीय ओडिशा, मयूरभंज, केंदुझर, अनुगूल, ढेंकानाल, बौध, कंधमाल, कलाहांडी, रायगड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम होने की संभावना है.
इसके अलावा, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगड़, संबलपुर, देवगढ़, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, जाजपुर, भद्रक और कटक जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

