भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और दो संक्रमित की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8455 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा व गंजाम जिले में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई है. खुर्दा जिले में 40 साल की महिला संक्रमित की मौत हुई है, जबकि गंजाम जिले के 72 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
