केंदुझर. केंदुझर वन मंडल के बीजेपी रेंज में इलाज के दौरान एक मादा हाथी की मौत हो गई. शनिवार को यह जानकारी एसीएफ घनश्याम मोहंता ने दी. उन्होंने बताया कि हाथी को वन विभाग द्वारा तलाचंपेई गांव के पास एक जंगल में बीमार पाया गया था. यह लगभग 50 वर्ष का था. मोहंता ने कहा कि हालांकि इसकी मौत का सही कारण ज्ञात नहीं है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट कारण का पता चल पायेगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

