Home / Odisha / कंधमाल में स्कूटर पुल से नीचे गिरा, तीन की मौत

कंधमाल में स्कूटर पुल से नीचे गिरा, तीन की मौत

फुलबाणी। ओडिशा के कंधमाल जिले में रायकिया थाना अंतर्गत बुडामाहा पुल से एक स्कूटर के गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना कल रविवार रात को हुई।

बताया जाता है कि दोपहिया वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद गाड़ी एक खंभे से टकरा गयी और लगभग 10 फीट की ऊंचाई से पुल से नीचे गिर गयी। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …