कटक। कटक में कल रविवार रात अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद एक युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान कटक के स्टीवर्टपाटणा इलाके के निवासी 23 वर्षीय आलोक प्रधान के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक, आलोक कल रविवार रात अपने दोस्त आकाश की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए तुलसीपुर स्थित मधुकुंज पार्क गया था। जश्न मनाने के बाद घर वापस लौटते समय वह और एक अन्य दोस्त उदित पार्क के सामने एक खंभे से जुड़े बिजली के तार के संपर्क में आ गए। आलोक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त उदित गंभीर रूप से घायल हो गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
