Home / Odisha / सपने ब्रिज पर सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा जख्मी

सपने ब्रिज पर सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा जख्मी

संबलपुर। रेंगाली थाना अंतर्गत सपने ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई तथा दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी सुधांशु सिंह को गंभीर हालत में वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में दाखिल कराया गया है। मृतक का नाम सुशांत कंटा बताया गया है। मामले की खबर पाकर रेंगाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन आरंभ किया है। मिली जानकारी के अनुसार बंधबाहाल निवासी सुशांत एवं किलासमा निवासी सुधांशु एक बाइक में सवार होकर बंधबाहाल से रेंगाली आ रहे थे। इस दौरान सपने ब्रीज में बाइक उनके नियंत्रण से बाहर हो गया और रास्ते में पलट गया। जिसमें सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधांशु गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की खबर पाकर रेंगाली पुलिस वहां पहुंची और जख्मी हो अस्पताल पहुंचाया। रेंगाली पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अंईठापाली के दो दुकानों में सेंध

संबलपुर। अंईठापाली में दो दुकानों में सेंध लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान मालिकों की शिकायत पर अंईठापाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जानेतक मामले में किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …