भुवनेश्वर – आर्थिक मोर्चे पर केन्द्र सरकार की विफलता को लेकर कांग्रेस द्वारा राज्यभर में प्रस्तावित आंदोलन को अयोध्या में निर्णय आने के परिप्रेक्ष्य में स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि आर्थिक मामलों में केन्द्र सरकार की नाकामी के खिलाफ कांग्रेस राज्य व जिले स्तर पर आगामी 10 से 15 नवंबर तक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली थी । लेकिन अयोध्य मामले के निर्णय आने के कारण उसे स्थगित किया गया है । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आगामी निर्देश के बाद इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
