भुवनेश्वर । बलांगीर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के टिकरपड में चल रहे नामं संकीर्तन देखने के दौरान गांव के स्कूल का प्राचीर ढहने के कारण एक छात्र की मौत हो गई है तथा एक छात्र घायल हो गया है । मृतक छात्र का नाम है अतिस सरखेल । इसमें घायल छात्र सुधांशु को बलांगीर स्थित भीमभोई मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक पंचक को लेकर इस विद्यालय के पास नाम संकीर्तन चल रहा था । ये दोनों छात्र प्राचीर पर बैठ कर इसे देख रहे थे । इसी दौरान किसी कारण प्राचीर गिर गया । इससे घटना स्थल पर ही आतिश की मौत हो गई है । पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच का कार्य शुरु कर किया है ।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
