भुवनेश्वर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के स्तर पर एक छोटा फेरबदल किया है। इस संबंध में साधारण प्रशासन विभाग की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। इस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रम आयुक्त निरंजन साहु को संबलपुर के उत्तरांचल आरडीसी के रुप में नियुक्ति दी गई है। उनके स्थान पर एन.थिरुमाला नायक को श्रम आयुक्त के रुप में नियुक्त किया गया है। डा नायक वर्तमान में मत्स्य निदेशालय के निदेशक हैं। इसी तरह कटक स्थित रजिस्ट्रेशन आईजी प्रशांत सेनापति को ओबीसी, एससी एसटी निदेशालय के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव सुशांत महापात्र को निदेशक, इस्टेट के रुप में जिम्मेदारी दी गई है। साधारण प्रशासन विभार के वी. जयकुमार को आय़ुष निदेशक के रुप में नियुक्त किया गया है। मयूरभंज जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी सुश्री आबोली सुनील नरवाने को राउरकेला के एडीएम के रुप में नियुक्ति दी गई है।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
