Home / Odisha / पश्चिम ओडिशा के विकास को सरकार प्रतिवद्ध-सुभाष चौहान

पश्चिम ओडिशा के विकास को सरकार प्रतिवद्ध-सुभाष चौहान

  • पश्चिम ओडिशा युवा परिषद का नुआखाई भेंटघाट आयोजित

लखनपुर – ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर में नुआखाई भेंटघाट का आयोजन किया गया। यह आयोजन पश्चिम ओडिशा युवा परिषद के तत्वावधान में किया गया। इस आयोजन में स्थानीय विधायक किशोर मोहंती के साथ पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के चेयरमैन सुभाष चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। चौहान ने इस दौरान युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए राज्य सरकार की विकासोमुखी योजनाओं को रेखांकित किया। साथ उन्होंने मुख्यमंत्री  नवीन पटनायक की 5-T योजना से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नवीन सरकार राज्य के विकास को लेकर प्रतिवद्ध है। उन्होंने कहा कि पश्चिम ओडिशा के विकास को लेकर वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने इस दौरान युवाओं को रोजगार सृजन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

 

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …