संबलपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आरण्यक मंच पर वीर सुरेन्द्र साय संबलपुरी नाटक प्रतियोगिता का भव्य आगाज हो गया है। सामाजिक संगठन युवा उदयन के प्रयास पर आयोजित इस नाटक प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्र एवं रेंगाली विधायक नाउरी नायक बतौर अतिथि शामिल हुए और आयोजकों एवं कलाकारों का हौसला अफजाई किया। प्रतियोगिता की पहली शाम आरण्यक मंच पर स्पेस थियेटर काटापाली-बरगढ़ के कलाकारों द्वारा नाटक किछी गुटे, शब्द सांस्कृतिक अनुष्ठान हीराकुद के कलाकारों द्वारा शेफाली एवं सृजनी कला परिषद झारसुगुड़ा के कलाकारों द्वारा नाटक मिस्टर गैबरिडन पेश किया गया। तीनों ही नाटक ने दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीे। पहली शाम दर्शक दीघा में अपरंपार दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
