भुवनेश्वर । भुवनेश्वर के शहीदनगर इलाके में बुधवार दोपहर को एक बस में किसी कारण आग लग गई। इस कारण बस पूरी तरह जल गयी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कुछ समय बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस कर्नाटक रेजिस्ट्रेशन वाली थी। इसका नंबर केए01-डी 5180 है। गत तीन साल से इसी स्थान पर बस खड़ी थी। इसका कौन मालिक है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बस का पंजीकरण बेंगलुरु सेंट्रल आरटीओ कार्यालय में हुआ था। यह बस ब्लैक लिस्टेड थी। इसमें तुरंत तेज आग लग जाने के कारण आस स के घरों में धूआँ प्रवेश कर गया। इस कारण इन घरों में रहने वाले लोग भयभीत हो कर बाहर निकल आये।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
