भुवनेश्वर । गंजाम जिले के पाटपुर के पास एक कलवर्ट के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बुद्धिराम महारणा के रूप में हुई है तथा वह नयागढ़ जिले के रहने वाले थे। इस बारे में पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने जगन्नाथपुर- रेंगाडी मुख्य सड़क के पास उनके शव को कलवर्ट के नीचे शव को देखा। इसके बाद वहां लोग वहां इकट्ठा होने लगे तथा पुलिस को सूचना दी। मृतक का साइकिल भी पास में खड़ा था। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच करने में जुटी है कि यह हत्या का मामला है या कुछ और है। बताया जाता है कि मृतक बुद्धिराम काफी दिनों से पाटपुर में रह रहे थे।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
