भुवनेश्वर । आगामी 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण होने के कारण राज्य के समस्त शिक्षण संस्थानों में उस दिन अवकाश घोषित किया गया है। राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इसके अलावा सूर्यग्रगहण के कारण 26 को राज्य के समस्त सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। सूर्यग्रहण को ध्यान में रख कर भुवनेश्वर में इसे देखने के लिए अनेक प्रबंध किये गये हैं। भुवनेश्वर स्थित पठाणी सामंत तारामंडल में इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। लोग इस आंशिक सूर्य ग्रहण को य़हां पर टेलीस्कोप के जरिये देख सकते हैं।
Home / Odisha / सूर्यग्रहण को लेकर 26 दिसंबर को राज्य के सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थानों में अवकाश
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
