संबलपुर। महानदी कोलफील्डस लिमिटेड ने 14 दिसंबर 2019 को एक ही दिन में 6.46 लाख टन कोयला उत्पादन कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया जो कि चालू वर्ष में सर्वाधिक कोयला उत्पादन है। 14 दिसंबर 2019 को एमसीएल ने 6,46,454 टन कोयला उत्पादन किया, जो कि पिछले वर्ष 14 दिसंबर 2018 में 4,58,700 टन पर था। इसी प्रकार 14 दिसंबर 2019 को ओबी रिमूवेल में 5,17,629 क्यूबिक मीटर हुआ है, जो कि पिछले वर्ष इसी दिन एमसीएल ने ओबी रिमूवल 4,70,400 क्यूबिक मीटर किया गया था। चालू वित्त वर्ष के 14 दिसंबर को एमसीएल के तालचेर कोलफील्डस में 3,97,139 मिलियन टन एवं ईब कोलफील्डस में 2,49,262 मिलियन टन रहा। विशेष कर एमसीएल के दो क्षेत्र लिंगराज एवं हिंगुला ने अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन कर सराहनीय योगदान दिया। एक दिन में छह लाख टन से ज्यादा कोयला उत्पादन के आंकड़े को पार करने के लिए टीम एमसीएल को बधाई देते हुए एमसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भोलानाथ शुक्ला ने कहा कि एक दिन में 6.46 लाख टन कोयला हमारे कामगार साथियों के कठोर परिश्रम के बदौलत ही संभव हो सका है। हमें अपनी टीम पर गर्व है और मेरा दृढ विश्वास है कि हम अपनी निर्धारित लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
