Home / Odisha / जाजपुर में कैनाल में डूबने से दो भाइयों की मौत

जाजपुर में कैनाल में डूबने से दो भाइयों की मौत

  •  केला के थम से पार कर रहे थे उफाए कैनाल

जाजपुर. जाजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित बारी ब्लॉक में दो भाइयों की कैनाल में डूबने से मौत हो गयी है. दोनों केले के थम से कैनाल पार कर रहे थे. बाढ़ के कारण कैनाल में भी उफान थी. दोनों भाइयों की पहचान जिले के बारी ब्लॉक के अंतर्गत मेदुआकुल गांव के सुभ्रजीत बेहरा और मितन बेहरा के रूप में की गई है. कथित तौर पर यह दोनों अपनी गायों के लिए घास इकट्ठा करने के लिए लगभग 11.30 बजे केले के थम से कैनाल को पार कर रहे थे. इसी दौरान पानी के तेज बहाव के कारण वह कैनाल में उलट गये. हालांकि स्थानीय लोगों ने सुभ्रजीत को बचाया और उसे रामचंद्र अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इधर कैनाल के पानी में लापता हुए मितन को बाद में बारी के फायर कर्मियों ने बचाया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे भी मृत घोषित कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि बारी जाजपुर जिले के सबसे खराब बाढ़ प्रभावित ब्लॉकों में से एक है. ब्राह्मणी और खारश्रोता नदियों में आयी बाढ़ के पानी से लगभग 10,000 हेक्टेयर से अधिक खेत में फसलें खराब हो गयी है और बारी ब्लॉक की 29 पंचायतों में 1.7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने सौम्याश्री थनापति को दी बधाई

    राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया भुवनेश्वर। नई दिल्ली में …