Home / Odisha / प्रदेश कांग्रेस ने मनायी राजीव गांधी की जयंती

प्रदेश कांग्रेस ने मनायी राजीव गांधी की जयंती

भुवनेश्वर. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी गई. पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कांग्रेस भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी की दूर दृष्टि वाले व्यक्ति थे. वे मानवीय चेतना से ओतोप्रोत थे. इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिश्वाल, रामचंद्र खुंटिया, जयदेव जेना, शरत पटनायक,  सुरेश राउतराय,  शिवानंद राय व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने सौम्याश्री थनापति को दी बधाई

    राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया भुवनेश्वर। नई दिल्ली में …