Home / Odisha / सात मेडिकल कालेजों के वरिष्ठ प्रोफेसरों को लेकर टेक्निकल कमेटी गठित

सात मेडिकल कालेजों के वरिष्ठ प्रोफेसरों को लेकर टेक्निकल कमेटी गठित

भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने के कारण राज्य सरकार ने विशेष रणनीति प्रस्तुत करते हुए राज्य के सात मेडिकल कालेजों के वरिष्ठ प्रोफेसरों को लेकर एक टेक्निकल कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी के सदस्य राज्य के 30 जिलों का दौरा कर कोरोना चिकित्सा की व्यवस्था को देखेंगे और इसे कम करने को लेकर परामर्श देंगे. राज्य के  अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप्त महापात्र ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिन सात मेडिकल कालेजों के प्रोफेसरों को लेकर यह कमेटी गठित की गई है, उसमें कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल, ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कालेज व अस्पताल, बुर्ला स्थित वीमसार मेडिकल कालेज व अस्पताल, बलांगीर के भीमभोई मेडिकल कालेज व अस्पताल, कोरापुट के एसएलएन मेडिकल कालेज व अस्पताल, बालेश्वर के एफएम मेडिकल कालेज व अस्पताल तथा बारिपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कालेज व अस्पताल शामिल हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राहुल गांधी का उपद्रवियों और आतंकियों जैसा व्यवहार : सुधांशु त्रिवेदी

    कभी सुप्रीम कोर्ट तो कभी प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस …