Home / Odisha / ओडिशा में प्लस-2 वाणिज्य के नतीजे घोषित, पास दर 74.95 प्रतिशत

ओडिशा में प्लस-2 वाणिज्य के नतीजे घोषित, पास दर 74.95 प्रतिशत

भुवनेश्वर. उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) द्वारा संचालित प्लस-2 की परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये गये. इस बार पास दर 74.95 प्रतिशत है. उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में परीक्षा फल पुस्तिका को प्रकाशित कर राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बार वाणिज्य में पास दर पिछले वर्ष की तुलना में 4.69 प्रतिशत अधिक है. पिछले साल पास दर 70.26 प्रतिशत थी. उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा में बैठे छात्र छात्राओं में से 74.95 प्रतिशत तथा 19 हजार 318 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.  उन्होंने कहा कि छात्रों की पास दर 73.37 प्रतिशत रही. कुल 12 हजार 215 छात्र इस परीक्षा में सफल हुए हैं. छात्राओं की पास दर इस बार 77.8 प्रतिशत रही. 7 हजार 103 छात्राओं को सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी में 6610, द्वितीय श्रेणी में 4259 तथा तृतीय श्रेणी में 8361 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि 60 छात्र-छात्राओं को 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल हुए हैं. दाश ने कहा कि नयागढ़ जिले में सर्वाधिक दर 88.70 प्रतिशत रही, जबकि देवगढ़ जिले में पास दर सबसे कम 34.17 प्रतिशत रही है. 29 शिक्षण संस्थानों में शत-प्रतिशत परिणाम हुआ है, जबकि दो संस्थानों में शून्य परिणाम हुआ है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विदेशी साजिशों के एजेंडे को देश में लागू कर रही है कांग्रेस : सुधांशु त्रिवेदी

    वैश्विक हैप्पीनेस इंडेक्स की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल     यूरोप के हालात …