-
संजय लाठ के कार्यकाल की अंतिम एजीएम में होगा नए अध्यक्ष का निर्वाचन
-
रामगोपाल अग्रवाल चुनाव अधिकारी और शिवकुमार शर्मा सह चुनाव अधिकारी नियुक्त
भुवनेश्वर। मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर के नए अध्यक्ष का चुनाव आगामी 4 अक्टूबर, रविवार को होगा। वर्तमान अध्यक्ष संजय लाठ ने अपने कार्यकाल की अंतिम एजीएम आयोजित करने तथा नए अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को लेकर स्थानीय मारवाड़ भवन में सोसाइटी की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में चुनाव से संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
बैठक की प्रारंभिक जानकारी सचिव जितेंद्र मोहन गुप्ता ने दी। इसके बाद अध्यक्ष संजय लाठ ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए रामगोपाल अग्रवाल को चुनाव अधिकारी तथा शिवकुमार शर्मा को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। दोनों नामों को सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
अध्यक्ष संजय लाठ ने अपने कार्यकाल की अंतिम एजीएम तथा नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 4 अक्टूबर की तारीख निर्धारित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी रखे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में आपसी आत्मीयता और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सामूहिक अल्पाहार में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
