भुवनेश्वर। पवित्र राधाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा एवं कनक वर्धन सिंहदेव समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश जारी कर राधाष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पवित्र राधाष्टमी के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभेच्छा एवं अभिनंदन। मां राधारानी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने राधाष्टमी को प्रेम और भक्ति की अधिष्ठात्री वृषभानुनंदिनी श्री राधारानी के पवित्र अवतरण दिवस के रूप में उल्लेख करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि श्री राधारानी की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, भक्ति, सुख और शांति का वास हो।
उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने राधाष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने अपने संदेश में कहा कि पवित्र राधाष्टमी के अवसर पर समस्त ओडिशावासियों को उनकी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने भी राधाष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दीं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
