Home / Odisha / दिल्ली में निवेशकों से मिलेंगे मुख्यमंत्री माझी

दिल्ली में निवेशकों से मिलेंगे मुख्यमंत्री माझी

  •     ओडिशा में निवेश का देंगे न्योता

  •     यूरोप, जापान और दक्षिण कोरिया की कंपनियों से होगी चर्चा

  •     सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी

  •     खाद्य प्रसंस्करण और उन्नत उद्योगों पर रहेगा जोर

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले निवेशक रोडशो में हिस्सा लेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री गुरुवार को दिल्ली रवाना होंगे। रोडशो के दौरान ओडिशा में निवेश की संभावनाओं और राज्य में उद्योगों के विस्तार को लेकर देश-विदेश के संभावित निवेशकों के साथ चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री माझी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान बताया कि दिल्ली में यूरोप, जापान और दक्षिण कोरिया से जुड़ी निवेशक टीमों के साथ भी बातचीत प्रस्तावित है। इन देशों की कंपनियों ने ओडिशा में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है। राज्य सरकार का उद्देश्य वैश्विक निवेश को ओडिशा की ओर आकर्षित करने के साथ अत्याधुनिक तकनीक और नए औद्योगिक अवसरों को राज्य में लाना है।

ओडिशा को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ओडिशा को सेमीकंडक्टर उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। इसके लिए वैश्विक कंपनियों और तकनीकी क्षेत्र के निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश से अत्याधुनिक तकनीक, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं हैं। सरकार इस क्षेत्र को ओडिशा के औद्योगिक विकास के नए आधार के रूप में विकसित करने पर जोर दे रही है।

खाद्य प्रसंस्करण और उन्नत उद्योगों पर फोकस

दिल्ली रोडशो में खाद्य प्रसंस्करण, उन्नत विनिर्माण और अन्य आधुनिक उद्योगों में निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। सरकार निवेशकों के सामने ओडिशा में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों, संसाधनों और निवेश की संभावनाओं को रखेगी।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाला यह रोडशो राज्य में बड़े पैमाने पर घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित करने की सरकार की रणनीति का हिस्सा है। यूरोप, जापान और दक्षिण कोरिया की कंपनियों के साथ प्रस्तावित बातचीत को इसी व्यापक निवेश अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …